सरायकेला : जमशेदपुर एसीबी की टीम ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के लिपिक खेत्रमोहन महतो को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा. एसीबी ने लिपिक को जिला मुख्यालय के बाहर चाय दुकान पर रिश्वत लेते पकड़ा उसके बाद कार्यालय में लाकर नोटों की गिनती कराई. उसके बाद लिपिक खेत्रमोहन महतो को विधिवत हिरासत में लेकर अपने साथ जमशेदपुर एसीबी मुख्यालय ले गई.(नीचे भी पढ़ें)
एसीबी डीएसपी इंद्रदेव राम ने बताया कि लिपिक ने अपने विभाग में अनुकंपा पर नौकरी कर रहे राहुल कुमार नामक कर्मी से उसके पिता के ग्रुप बीमा का पैसा निकलवाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. राहुल कुमार रिश्वत नहीं देना चाहते थे. उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को की थी. इसके बाद एसीबी ने अपना जाल बिछाया और सोमवार को दस हजार रुपए रिश्वत लेते लिपिक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. एसीबी की इस कार्रवाई के बाद जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया है.














