चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बरडीकानपुर- कालापाथर पंचायत भवन और कालियाम में सोमवार को विधायक समीर मोहंती ने ज्ञान केंद्र के उद्घाटन फीता काट कर किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर ज्ञान केंद्र पुस्तकालय खोल कर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और छात्र -छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर विकल्प स्थापित किया है. क्षेत्र के युवा ज्ञान केन्द्र आकर पठन पाठन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रोजगार से जुड़े. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने युवा छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन से प्रेरित करने का प्रयास किया की वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सफ़ल व्यक्ति बनकर अपने परिवार, प्रखंड और जिला का नाम रोशन करें. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, उप प्रमुख कविता साव, मुखिया सरस्वती हांसदा, पंचायत सचिव, शिक्षक सुनील बेरा, प्रमिला टुडू, पूर्व मुखिया कान्हू राम हांसदा, प्रियंका हांसदा, टुलू साव, लोकनाथ मोहंती समेत विभिन्न विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, सेविका, सहायिका, स्वास्थ्य सहिया, जल साहिया समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.














