गालूडीह : दलमा में सेंदरा पर्व मनाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शिकारियों के अलग-अलग टीम बनाकर दलमा में घुसने की सूचना है. शिकार करने के लिए जानेवाले सेंदरा वीरों को रोकने के लिए वन अधिकारी गालूडीह थाना क्षेत्र के सालबनी में चेकनाका लगाकर सोमवार सुबह से ही डटे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वन विभाग के अधिकारी पूरे दिन कड़ी धूप में भी हाइवे पर आ-जा रहे वाहनों को चेक करते रहे, लेकिन एक भी सेंदरा वीर की टीम नजर नहीं आई. हालांकि हाइवे से एक भी सेंदरा टीम पार नहीं गई.











