जमशेदपुर : ओड़िशा के पारादीप स्थित गोपबंधु स्टेडियम में विगत 02 से 04 मई तक आयोजित 26 वीं राष्ट्रीय मिनी एवं यूथ बालक बालिका टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टेनिस वॉलीबॉल संघ झारखंड के मिनी एवं यूथ बालक बालिका टीम ने भाग लिया. इसमें झारखंड के मिनी बालिका वर्ग ने फाइनल मैच में महाराष्ट्र को सीधे 2 सेटों में 21-10 एवं 21-16 से पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया एवं मिनी बालक ने फाइनल मैच में कड़े मुकाबले में महाराष्ट्र से 3 सेट में 2 सेट में 21-18, 21-15 से पराजित हो कर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. (नीचे भी पढ़ें)

गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतने पर टेनिस वॉलीबॉल संघ झारखंड के महासचिव ब्रजेश गुप्ता, पूर्वी सिंहभूम के सचिव अरशद अली एवं सरायकेला खरसावां के सचिव दीपक कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी. यह जानकारी सरायकेला खरसावां के सचिव दीपक कुमार ने दी. (नीचे भी पढ़ें)
गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली मिनी बालिका टीम की खिलाड़ी
तृप्ति मिंज (कप्तान), नीतिका लकड़ा (उप कप्तान), श्रुति सुंडी, पार्वती कुमारी, तपस्या कुमारी, बीएमटी गोराई. कोच – दीपक कुमार, मैनेजर अमित साव, रजत पदक प्राप्त करने वाली मिनी बालक टीम के खिलाड़ी – अनुज तिवारी (कप्तान), आदित्य तिवारी, रुद्र वर्मा, आयुष महतो, प्रशांत, कोच – दीपक कुमार, मैनेजर–अमित कुमार रहे.











