जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहर तथा आस-पास के क्षेत्र के कई विद्यालयों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए. श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं को इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ, जिसमे वे पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए. प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित छात्रा शालिनी कुमारी ने कहा कि यह हमारे लिए एक अच्छा अवसर था जब हम ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित हुए और हमे स्वयं के मूल्यांकन का एक अवसर मिला. (नीचे भी पढे़ं)

महाविद्यालय प्रबंधन की सदस्या अनीता महतो ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन अपने प्रशिक्षुओं को अच्छे रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और हम निरंतर इस ओर काम भी कर रहे हैं जिससे हमारे प्रशिक्षु अच्छे विद्यालयों में पदस्थापित हो सके. प्लेसमेंट की प्रक्रिया का प्रारम्भिक चरण आज पूरा हुआ .



