रामगोपाल जेना
,सोनुआ: श्री हरि संकीर्तन समिति गोविंदपुर लोटापहाड़ की ओर से आयोजित होने वाली हरिनाम संकीर्तन की तैयारी पूरी कर ली गई है.इस हरिनाम संकीर्तन में छह संकीर्तन मंडली शिरकत करेंगी.
10 जून को गंधाधिवास जबकि 11 मई को संकीर्तन का शुभारंभ होगा.(नीचे भी पढ़े)
इसमें संकीर्तन में महिला संप्रदाय दारूसाई रायरंगपुर ओडिशा,
राधा-रानी महिला संप्रदाय झा़ड़ग्राम (बंगाल),श्रीश्री लक्ष्मी संप्रदाय भालकीबासुदेव संप्रदाय हरिणा,ईटीहासा कीर्तन मंडली और नवयुवक संघ कुला की टीम शिरकत करेगी. श्रीश्री हरि संकीर्तन के अवसर पर प्रसाद का वितरण किया जाएगा. श्रीश्री दुर्गा समिति गोबिंदपुर लोटापहाड़ ने सभी भक्तजनों से अपील की गई है कि 16 प्रहरी हरि संकीर्तन में पहुंचकर श्री हरि नाम का श्रवण करें और भोग ग्रहण करें.



