रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड के मोराडीह गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य रामलाल मुंडा मौजूद रहे. गांव पहुंचने पर मुखिया श्याम मुंडा द्वारा और आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जो नृत्य का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद दोनों टीम की ओर से ऐतिहासिक और पौराणिक नृत्य प्रस्तुत की गयी. मोराडीह गांव में आयोजित छऊ नृत्य रात भर चला. कार्यक्रम में दर्जनों गांव के लोगों ने आनंद उठाया.














