जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाईं में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया. ज्ञात हो कि 26 नवंबर 1949 को 2 वर्ष 11 महीने और 17 दिनों के अनवरत मेहनत के बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में इसका निर्माण किया गया. भारतीय संविधान में 395 धाराएं तथा 12 अनुसूचियां हैं, जो अब बढ़कर 448 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियां हो गयी. यह देश की शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए बहुत ही आवश्यक है. आज प्रार्थना कालीन सभा के बाद वरिष्ठ शिक्षिका द्वारा बच्चों को संविधान दिवस की जानकारी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं और स्कूल के शिक्षक गणों ने संविधान प्रस्तावना की शपथ ली, जिसका संचालन 12वीं के छात्र निखिल मेहता ने किया. सभी ने तन मन से संविधान के नियमों को पालन करने के लिए अपने आप को समर्पित करने का दृढ़ संकल्प लिया. इसके बाद बच्चों ने विभिन्न रंगों के माध्यम से चित्रकारी कर अपनी कला का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम काफी ज्ञानवर्धक है.












