जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के नरगा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है. सोमवार सुबह करीब 7 बजे युवकों का शव नरगा डैम से पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकला. शव को एमजीएम लाया गया, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतकों में गौरव सिंह (21) और अभिषेक कुमार (19) है. प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे चार लोग मिलकर नरगा डैम में नहाने गए थे. तभी डैम में केवल दो ही युवक नहाने के लिए उतरे थे, बाकी के दो उनके भाई ऊपर ही खड़े थे. गौरव अचानक नहाने के दौरान डूबने लगा, जिसे अभिषेक ने बचाने की कोशिश की जिसमें वह भी डूब गया. (नीचे भी पढ़ें)

दोनों के भाइयों ने इसकी सूचना घर वाले और पुलिस को दी. रात होने के कारण पुलिस शव को नहीं खोज पाई, जहां सोमवार सुबह अपने आप नदी में तैरता दिखा. इसके बाद गोताखोरों के सहयोग से शव को बाहर निकल गया. दोनों ही मृतक उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला के कासगंज मोहल्ला चौक के रहने वाले थे. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के माचाबेड़ा में बांस का घर बनाने का काम करते थे. यहां वे सभी गोविंदपुर के माचाडीह गांव में रहते थे. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव लेकर जाएंगे.














