जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके पोटका में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक ऑटो के अज्ञात वाहन से हुए सीधी टक्कर में महिला-पुरुष और बच्चों सहित दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं.इस घटना में ऑटो चालक शंभू गोप की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)

गंभीर रूप से घायल लोगों में गोपी, बिरंकणी, नमिता, राजबाला और ननिका शामिल है. जबकि, कुछ लोगों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के हैं. सभी चाईबासा से बस से पोटका पहुंचे थे. वहां से ऑटो में सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर श्राद्धकर्म में हिस्सा लेने जा रहे थे. (नीचे भी पढ़े)

तभी अज्ञात वाहन के साथ सीधी टक्कर हो गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया.














