जादूगोड़ा: परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा के धर्मडीह निवासी दीपक सिंह ने मैट्रिक परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया. उसके टॉपर होने की खबर के बाद जादूगोड़ा के छोटे से गांव धर्मडीह में जश्न का माहौल. उसके पिता बिक्रम सिंह जादूगोड़ा माइंस डिवीजन में क्रेन ऑपरेटर है. उनकी मां रेणु देवी गृहणी है. (नीचे भी पढ़े)
उसके यूसिल कर्मी पिता बिक्रम सिंह व मां रेणु देवी कहती है कि वह पढ़ने में बच्चन से ही मेधावी था. उसकी आगे की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उसकी है. विद्यालय टॉपर दीपक सिंह की मैट्रिक परीक्षा में मिले अंक अंग्रेजी में 98,गणित में 96,विज्ञान में 96,हिंदी 90 ,सोशल साइंस 95 ए आई में 99 अंक मिले है. विद्यालय का दूसरा टॉपर शिवम् बाग 90.6 प्रतिशत व तीसरे टॉपर श्रेया राणा, उसे 88.4 प्रतिशत अंक मिले है.




