चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात डोबो रोड से छह मवेशी लदे सफेद रंग के बोलेरो मालवाहक वाहन को बरामद किया है. हालांकि, पुलिस के अनुसार पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि कपाली ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गत रात डोबो रोड पर सफेद रंग की एक बोलेरो मालवाहक वैन को पकड़ा, जिसमें गौवंशीय पशुओं को अवैध रूप से कहीं और ले जाया जा रहा था. पुलिस को देख वैन के चालक व खलासी वहां से फरार हो गयैे सभी छह मवेशियों को सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला में रखने के लिए भेज दिया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गौ तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.











