जमशेदपुर:शहर में प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप में दूर गांव से आकर साकची रामलीला मैदान के सामने और मानगो,डिमना की सड़कों पर रोड किनारे घंटों बैठकर सब्जी बेचने वाले बुजुर्गों के बीच रविवार को सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के द्वारा रविवार की दोपहर उन्हें कड़ी धूप और लू से राहत देने के उद्देश्य से छाता व चप्पल का वितरण किया गया. सैकड़ो बुजुर्ग ने छाता पाकर कड़ी धूप से राहत की सांस ली और टीम के युवाओं का धन्यवाद किया.(नीचे भी पढ़े)

संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने कहा कि ये वो लोग है जो हम तक दूर गांव से आकर घंटों धूप में बैठ अपना खून जलाकार ताजे सब्जी हम तक पहुंचाते है. इसलिए हमारा भी ये दायित्व है कि इनके राहत के लिए छोटा छोटा प्रयास करते रहे और इनके चेहरे पर मुस्कुराहट बिखरते रहे. इस अवसर पर हरि सिंह राजपूत,चंदन,मोहित, संदीप, उपेंद्र, विवेक, आशीष, श्रवण, रौनक, महेश, हैप्पी, राहुल, फिरदौस, प्रवीण व अन्य लोग शामिल थे.











