रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव का मतदान संपन्न हो गया है. मतगणना लगभग पूरी हो गई है. जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है. अध्यक्ष पद के लिए अजयनाथ शाहदेव को जीत मिली है. संजय पांडे,सौरव तिवारी,शहनवाज नदीम,समेत और भी लोगों ने जीत हासिल की. उल्लेखनीय है कि जेएससीए के चुनाव में दो (ग्रुप अजय नाथ शाहदेव और एसके बहेरा ग्रुप) ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. (नीचे भी पढ़े)

अजय नाथ शाहदेव ग्रुप जहां खुद के प्रभाव और काम को लेकर मैदान में था, वहीं एसके बहेरा ग्रुप को झारखंड पुलिस के आईजी अखिलेश झा और जेएससीए के सर्वेसर्वा रहे अमिताभ चौधरी के करीबी रहे रंजीत सिंह का समर्थन था.बताया जाता है कि करीब 700 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया. इसमें से करीब 60 प्रतिशत सदस्यों ने अजय नाथ शाहदेव और उनके ग्रुप के अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया, जबकि करीब 40 प्रतिशत सदस्यों ने एसके बेहरा व उनके ग्रुप के लोगों के प्रति समर्थन जताया.











