जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय संघ टेल्को इकाई के कार्यसमिति के सदस्य मनोज सिंह ऋषि अपार्टमेंट प्रकाशनगर की भगिनी डॉक्टर इशिका सिंह का चयन इस वर्ष यूपीएससी (रैंक 206) होने पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष कविता परमार, केंद्रीय पदाधिकारी शिव शंकर सिंह, सिद्धेश सिंह,संजय सिंह हितैषी, पंकज सिंह, सुबोध सिंह, शेखर सिंह के द्वारा रविवार को मनोज सिंह के घर पर जाकर डॉक्टर इशिका सिंह को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. क्षत्रिय समाज की बेटी इशिका कि इस सफलता के लिए परिवार को एवं डॉक्टर इशिका को बहुत-बहुत बधाई दी गयी, जिन्होंने अपनी सफलता से समाज और शहर का नाम रोशन किया है.











