सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत गम्हरिया बाजार के दुकानदारों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा. दुकानदारों ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम द्वारा नाला सफाई करने के बाद उसे सर्विस रोड में डाल दिया गया जिसके बाद बताया गया कि जेआरडीसीएल द्वारा इस कचरे को हटा लिया जाएगा, लेकिन लगातार कचरे से और गंदगी फैल ही रही है. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलने पर नगर निगम और जेआऱडीसीएल द्वारा टाल-मटोल किया जा रहा है और अभी तक कचरा जस के तस पड़ा है, जिससे स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. इसको लेकर दुकानदारों ने अब आंदोलन का रुख अख्तियार करने का मन बना लिया है. वहीं पूरे मामले को लेकर जब जेआरडीसीएल के पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि आगामी बुधवार तक कचरे को साफ करा लिया जाएगा.











