रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट मीटिंग (मंत्रिपरिषद् की बैठक) 22 मई गुरुवार को शाम 4बजे से बुलायी गयी है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक ,गुरुवार 22 मई को शाम 4 :00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इस कैबिनेट बैठक में कहीं अहम फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है. बताया जाता है कि मैया सम्मान योजना के बाद अभी युवाओं के मसले पर भी एक पैसा सरकार लेना चाहती है ताकि बेरोजगारों को बता दिया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा सरकार पेसा कानून और सरना धर्मकोड को लेकर भी कोई फैसला या प्रस्ताव पारित कर सकता है. झारखंड सरकार की कैबिनेट मीटिंग पर सभी की निगाहें होंगी क्योंकि इस बार का कैबिनेट मीटिंग वैसी स्थिति में होने जा रही है जब झारखंड मुक्ति मोर्चा सरना धर्म कोड को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार कर चुकी है.











