चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के मारदाबांध-पुरनापानी में बुधवार को स्नातक महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) के भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे. विधायक ने महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. पुजारी पप्पू मिश्रा ने पूजा कराई. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि चाकुलिया क्षेत्र के विद्यार्थी पढ़ने के लिए बाहर जाते हैं. डिग्री कॉलेज बनने से चाकुलिया क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए घाटशिला, बहरागोड़ा, जमशेदपुर समेत अन्य जगह जाना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि यहां महाविद्यालय होने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि एक लंबे समय के अंतराल के बाद क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ है. विधायक ने इसका श्रेय बहरागोड़ा विधानसभा की जनता को दिया,क्योंकि जनता ने अपना आशीर्वाद देकर उन्हें विधायक बनाया. प्रत्येक विधानसभा में केवल एक डिग्री कॉलेज का संकल्प है. परंतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहरागोड़ा विधानसभा में एक कॉलेज नहीं बल्कि चार कॉलेज इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को उपहार के रूप में दिया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है. विधायक ने कहा कि आने वाले पांच साल के अंदर चाकुलिया में एयरपोर्ट बनाने का काम करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
समारोह को प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया शिव चरण हांसदा, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, घनश्याम महतो, शिक्षक मनिंद्र नाथ पाल, मनिंद्र नाथ पालित ने भी संबोधित किया. समारोह का संचालन गौतम दास ने किया. इस अवसर पर अक्षय मोहंती, मो गुलाब, गोपन परिहारी, बलराम महतो, राजा बारीक, राम स्वरूप यादव, राजेंद्र सिंह, विकाश मिश्रा, रामजीत बास्के, विशाल बारीक, मिथुन कर, राम बास्के, विश्वजीत भोल, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.











