चाकुलिया: पद्मश्री जमुना टुडू दिल्ली जाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर झारखंड में शिक्षा संबंधि समस्याओं से मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया. सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि झारखंड के विद्यालयों में छात्र- छात्राओं के अनुपात शिक्षक नहीं है, जिसके कारण पठन पाठन प्रभावित हो रहा है. कहा की ऐसे कई स्कूल हैं जहां 500 छात्र-छात्राओं के बीच एक या दो ही शिक्षक है. (नीचे भी पढ़े)
श्रीमती टुडू ने कहा कि बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र में शिक्षा का बहुत ही बुरा हाल है,अधिकतर स्कूल में शिक्षक नहीं है. कहा की राज्य सरकार शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने में विफल साबित हो रही है. श्रीमती टुडू ने मंत्री से आग्रह किया कि आप अपने स्तर से केन्द्र की ओर से शिक्षक उपलब्ध कराने का प्रयास करें,ताकि भविष्य में छात्र-छात्राओं के पढ़ाई लिखाई में कठिनाइ ना हो. केन्द्रीय मंत्री ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया.











