जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए सघन दौरा आरंभ किया. इसके तहत गोविंदपुर मंडल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई. मंडल अध्यक्ष नरेश गौरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि जमशेदपुर के साकची में आगामी 25 मई को अपराह्न 3 बजे से जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री, विधायक एवं वरिष्ठ नेता रैली को संबोधित करेंगे. इसी तरह टेल्को प्रखंड के तत्वावधान में लक्ष्मीनगर हनुमान मंदिर प्रांगण में एवं बर्मामाइंस क्षेत्र में भी बैठक आयोजित कर संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने की अपील की गई. (नीचे भी पढ़ें)

जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सेना ने वीरता के साथ सफल किया. आज देश के लिए कांग्रेस को मजबूत करना आवश्यक हो गया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड कमेटी और मंडल कमेटी का पुनर्गठन हो रहा है, जिसकी जांच भी मैं स्वंय कर रहा हूं. कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूत हो कर उभर रही है. बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, मण्डल अध्यक्ष नरेश गौरा, शशि कुमार सिन्हा, बिजय यादव, देवसरण सिंह, बी.डी. राय, सुभाष उपाध्याय, संजीव नारायण, अरविंद साहू, मनोज उपाध्याय, संदीप झा, संजय उपाध्याय, मनीष कुमार, अविनाश सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए. टेल्को प्रखंड के तत्वावधान में तैयारी समिति की बैठक लक्ष्मीनगर हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए काफी संख्या में साकची पहुंचने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष संध्या ठाकुर, अशोक शर्मा, नरेंद्र कुमार, एस पी सिंह, श्यामसुन्दर प्रसाद, सतीश कुमार, जेम्को मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार, टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष देवाशीष घोष , टेल्को कॉलोनी मंडल कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिकेश यादव , धर्मेद्र , रॉबिन महतो , निरंजन सिंह , प्रवीण कुमार ,ओमप्रकाश शर्मा , मुकुल प्रसाद , महात्मा प्रसाद , निरंजन सिंह , कांता प्रसाद , रमेश शर्मा सरफराज खान , रियाजुद्दीन खान , सुनील (सुरेन्द्र) , रवि रंजन दयाल , महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे.












