जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल की अधिकृत यूनियन टाटा स्टील यूटिलिटी व सर्विसेज यूनियन की आम सभा 26 मई को आहूत की गई है. यह आमसभा चुनाव पदाधिकारी सीएस झा और चुनाव समिति के सदस्य अश्विनी माथन और सरोज पांडेय की देखरेख में आयोजित होगा. इसकी जानकारी चुनाव समिति के चुनाव पदाधिकारी और सदस्यों ने संयुक्त रूप से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी.(नीचे भी पढे)
इससे पहले यूनियन का कमिटी मीटिंग आयोजित हुआ जिसमें पिछले मीटिंग के मिनट्स को कंफर्म किया गया और चुनाव पदाधिकारी सीएस झा और चुनाव समिति के सदस्य सरोज पांडेय और अश्विनी माथन की नियुक्ति पर मुहर लगाई गई. इसमें आमसभा कराने और चुनाव कराने के लिए चुनाव समिति के पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया. चुनाव समिति के पदाधिकारी ने कहा कि वे लोग सब कोई से चुनाव करेंगे और यूनियन के सारे सदस्यों की बातों को सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी.












