जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला की शिकायत पुलिस तक पहुंचते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने घटना के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है. घटना 20 मई को खूंटाडीह निर्माणाधीन बिल्डिंग की है. मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सोनारी के खूंटाडीह स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में घटना घटी है. दोनों ने नाबालिग को वहीं पर बुलाया था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी रूपनगर का रहने वाला मोनू कुमार और राहुल तांडी शामिल है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकारा है. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की को मोनू और राहुल ने धोखे से मंगलवार को बुलाया था. इसके बाद दोनों ने कपड़े फाड़कर उसे नग्न कर दिया और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया. मोनू के बारे में पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वह टेंपो चालक है. मोनू और राहुल पहले से ही नाबालिग लड़की को जानते थे. नाबालिग को नहीं पता था कि दोनों उसके साथ ऐसा करने वाले हैं. इसे लेकर थाने में 21 मई को शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया है. साथ में कोर्ट में बयान कराने की भी तैयारी कर रही है.











