जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी के पूर्व एमडी और टाटा स्टील के कई पदों पर आसीन रहे आरएन शर्मा का देहांत हो गया. वे 101 साल के थे. उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट में किया गया. वह 100 साल तक निरोग रहे थे लेकिन उनको पेनक्रियाज में कैंसर होने की जानकारी मिली. उनका इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा था जहां बीती रात उन्होंने अंतिम सांसें ली. वे इससे पहले भारत बुकिंग कॉल लिमिटेड के निदेशक रहे हैं और मिनी टूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अध्यक्ष भी रहे हैं. स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में भी एमडी सह अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर चुके हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वे सीसीएल के सीएमडी रहे थे. वे बहुत बड़े प्रबंधन के जानकार व्यक्ति में से गिने जाते थे. इसके अलावा वे आर्य समाज समेत कई सारे सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे. वह स्वस्थ जीवन जीने की शैली के कारण भी जाने जाते थे इस कारण में 100 साल से भी अधिक समय तक वे जीवित रहे. वह अपने पीछे दो बेटे और बहू के अलावा नाती पोते का पूरा संसार छोड़ गए हैं.











