सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना अंतर्गत आकर्षिणी डुंगरी में शादी के लिए लड़की देखकर लौंट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी, पुलिस शव को कब्जे में कर के शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये. मृतक का नाम धर्मेंद्र महतो है, जो सरायकेला थाना क्षेत्र के सिंहपुर का रहने वाला था. वहीं घायल रहेज महतो का इलाज साई नर्सिंग होम में चल रहा है. घटना के संबंध में मृतक धर्मेंद्र महतो के बड़े पिता हराधन महतो ने बताया खरसावां के आकर्षिणी डुंगरी में धर्मेंद्र महतो अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया था. (नीचे भी पढ़ें)
वहां से वापस लौटते समय आकर्षिणी डुंगरी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जमशेदपुर एमजीएम रेफर कर दिया. वहां पर धर्मेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक पेंटर था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.











