रांची : डुरंड कप फुटबॉल जमशेदपुर में होने वाला है. जुलाई माह में इसका आयोजन होने जा रहा है. इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया गया है. शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जेनरल अरुण राजेश मोगे (विशिष्ट सेवा मेडल विजेता) और इस्टर्न कमांडर हेडक्वार्टर सह डुरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता कमेटी के वाइस चेयरमैन मेजर जेनरल परमवीर सिंह डागर (विशिष्ट सेवा मेडल विजेता) जीओसी 23 इंफेंट्री डिवीजन ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान यह जानकारी दी गयी कि वे लोग जुलाई माह में डुरंड कप जमशेदपुर में आयोजित करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें टीमों के अलावा स्थानीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे. इस आयोजन में देश भर के फुटबॉल प्रेमी और सैन्य अधिकारी हिस्सा लेंगे. डुरंड कप को डुरंड फुटबाल टूर्नामेंट के तौरपर जाना जाता है. पहली बार इसका आयोजन वर्ष 1888 में शिमला में हुआ था ताकि सालाना घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो सके. डुरंड फुटबॉल सोसाइटी और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा आयोजित, टूर्नामेंट एशिया में सबसे पुराना मौजूदा क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट है और दुनिया में पांचवीं सबसे पुरानी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है. टूर्नामेंट का नाम इसके संस्थापक सर हेनरी मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया है, जो 1884 से 1894 तक भारत के विदेश सचिव थे. यह पहली बार भारत के सशस्त्र बलों और रिसायतों के विभिन्न विभागों और रेजिमेंटों के लिए एक फुटबॉल टूर्नामेंट के रुप में शुरू हुआ था.











