गालूडीह : बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर मैदान में रोहिन पर्व पर आयोजित डांस धमाका कार्यक्रम में गुरुवार को स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसमें जमशेदपुर के नटराज डांस ग्रुप ने एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब झुमाया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने 28 विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्रियां वितरित की. उन्होंने बाघुड़िया स्कूल की मैट्रिक टॉपर पार्वती सोरेन, द्वितीय टॉपर अंजली मार्डी और तृतीय टॉपर मस्तान महतो को सम्मानित किया. मंत्री श्री सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि रोहिन पर्व किसानों के लिए शुभ दिन एवं महत्वपूर्ण पर्व है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि सरकार सबर समाज के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है. सबरों के घरों तक राशन पहुंचाया जा रहा है. सबर बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं यह बहुत बड़ी बात है. सरकार विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं दे रही है. ड्रॉपआउट रोकने के लिए सभी शिक्षकों को निर्देश दिये गए हैं. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, सुनाराम सोरेन, सुशीला सबर, लक्ष्मण सबर, कालीपद गोराई, वकील हेंब्रम, रतन महतो, शेख बदरुद्दीन, जुझार सोरेन, ध्यानचंद सोरेन, फूलचंद टुडू, हुडिंग सोरेन, मंटू महतो, सकला मुर्मू , दुलाराम टुडू, बादल किस्कु आदि उपस्थित थे.




