जमशेदपुर : कोरोना के देश में बढ़ते मामले के बीच जमशेदपुर के कदमा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. एंटीजन टेस्ट में उक्त महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. वह महिला सरायकेला खरसावां ज़िलें की रहने वाली है और दिल्ली से लौटी है. बताया जाता है कि एंटीजन टेस्ट के बाद महिला का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा. इसके बाद पूरी तरह पुष्टि हो सकेगी कि कोरोना की क्या स्थिति है. आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया जा रहा है. कोल्हान में कोरोना का यह पहला केस माना जा रहा हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है. लोगों को इसके लिए सतर्क रहने को कहा गया है.




