जमशेदपुर : अभी चल रहे टाटा आइपीएल क्रिकेट के अंतिम मैचों को और रोमांचक बनाने की पूरी तैयारी है. इसके लिए जमशेदपुर में एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान सहित देश के 50 शहरों में आइपीएल के अंतिम दौर के मैचों को बड़े स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी चल रही है, और इसके साथ ही चल रही है इस आयोजन को और शानदार बनाने की तैयारी भी चल रही है. टाटा आइपीएल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्थानीय एग्रिको मैदान में आइपीएल के प्लेऑफ्स एवं फाइनल मैचों का जायंट्स स्क्रीन पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें प्रवेश निःशुल्क होने से मैच के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की पूरी उम्मीद है.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला गया, जिसमें आरसीबी ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर फाइनल में अपना स्थाना सुरक्षित कर लिया है. 30 मई को एलिमिनेटर का मैच मुंबई और गुजरात के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई ने अपनी जीत दर्ज की. इस मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. और अंत में गुजरात की टीम मैच हार गयी और बाहर हो गयी. अब फाइनल में दूसरी टीम पहुंचने के लिए मुंबई और पंजाब किंग्स के बीच 1 जून को खेला जाएगा. इस मैच के विजेता फाइनल में आरसीबी के साथ खेलेगी. टाटा आइपीएल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस आयोजन में मैच के हर रोमांचक पल को जायंट स्क्रीन पर कैप्चर करने के साथ ही हर वेन्यू पर लाइव एक्शन भी दिखाया जाएगा ताकि टाटा आइपीएल के फैन्स को स्टेडियम में मैच देखने जैसा आनंद आये. आयोजन को और रोमांचक बनाने के लिए इसमें म्यूजिक, मर्चेंडाइज, फूड स्टॉल, मजेदार पेय एवं आइपीएल के ऑफिशियल स्पॉन्सरों को की मजेदार एक्टिविटीज भी शामिल किये जायेंगे.











