चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की एक छात्रा एवं एक छात्र ने इंटर साइंस की परीक्षा में बेहतर अंक लाकर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रौशन किया है. चाकुलिया के बाजपेईनगर कॉलोनी निवासी श्रेय्या सोनगिरि ने पूरे राज्य में आठवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. श्रेया ने 93.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है. श्रेय्या वर्तमान में रांची के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की छात्रा है. श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है.श्रेया के पिता सुनील वरण सोनगिरि ट्यूशन टीचर हैं और मां सुप्रिया सोनगिरी गृहिणी हैं. श्रेया की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है. ज्ञात हो कि श्रेया वर्ष 2023 की मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर रही थी. श्रेया ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)
कुणाल पाल बना जिले का सातवां टॉपर

चाकुलिया के बाजपेईनगर कॉलोनी निवासी कुणाल पाल झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा शनिवार को घोषित इंटर साइंस की परीक्षा में मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय का छात्र है. परीक्षा में कुणाल पाल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90.60 प्रतिशत अंक लाकर पूर्वी सिंहभूम जिला के सातवां टॉपर बना है. कुणाल के पिता बीएन पाल एक प्राइवेट इंजीनियर हैं. मां पिपाशा पाल गृहिणी हैं. कुणाल ने बताया कि वह आगे वायु सेना में जाना चाहता है. कुणाल की इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है. ज्ञात हो कि कुणाल 2023 की मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर पांचवां और जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया था.











