जमशेदपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइ) के वयोवृद्ध नेता और पूर्व विधायक कॉमरेड बास्ता सोरेन का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे बिहार विधानसभा में 1962 से 1967 तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे है. वे कम्युनिस्ट पार्टी से लंबे समय तक जुड़े रहे है. बास्ता सोरेन का निधन बीती रात हो गयी. वे अपने पीछे अपने बेटे डॉ देवदूत सोरेन, बहू डॉ सुनीता सोरेन, विवाहित पुत्री, नाती पोते का भरा पूरा परिवार छोड़ गये है. वे 1957, 1962 और 1967 में सीपीआइ के प्रत्याशी के तौर पर घाटशिला विधानसभा से चुनाव लड़े थे. आदिवासी समुदाय में उनकी गहरी पैठ रही थी. उनके निधन पर सीपीआइ समेत तमाम वामपंथी दलों ने शोक जताया है. (नीचे भी पढ़ें)
कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अंबुज ठाकुर, शशि कुमार, आरएस राय, हीरा अरकने, सोनू सेठी, विक्रम कुमार, प्रिंस सिंह समेत अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है और कहा है कि वामपंथ का एक मजबूत स्तंभ समाज ने खो दिया है. उनको जुझारू नेता के रुप में जाना जाता है. उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उनको अंतिम विदाई दी गयी. उनके समर्पण और अंतिम समय तक आदिवासी कल्याण के उनके विजन को हर कोई सलाम कर रहा है.














