गालूडीह: इन दिनों गालूडीह थाना क्षेत्र में स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दारिसाई में आम की खूब बिक्री हो रही है. आम की खरीदारी करने के लिए सुबह होते ही काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. पके हुए आम के कारण आम की खुशबू से पूरा अनुसंधान केंद्र महक रही है. यहां 50 रुपये प्रतिकिलो की दर से आम की बिक्री की जा रही है. विदित हो कि अभी आम का सीजन चल रहा है. आम फलो का राजा है, इसलिए प्राय: सभी लोग आम की खरीदारी कर रहे हैं. क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र का आम काफी फेमस है. यहां के आम को लोग काफी पसंद करते हैं. हर साल आम खरीदने के लिए बहरागोड़ा,धालभूमगढ़,घाटशिला,गालूडीह,जादूगोड़ा समेत जमशेदपुर से लोग आते हैं.(नीचे भी पढ़े)
दारीसाई में आम्रपाली, फजली, दशहरी, लंगड़ा, कृष्णा भोग के बेहतर किस्म: दारीसाई क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के बड़े भू-भाग में सैकड़ों आम के वृक्षों में फल लदे हैं. दारीसाई क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र में लंगड़ा, फजली, आम्रपाली, कृष्णा भोग, दशहरी आदि कई बेहतर किस्म के आम के पेड़ हैं. कुछ दिन पहले केंद्र के सह निदेशक डॉ एन सलाम ने आम की बागवानी की 1 लाख 25 हजार रुपये की टेंडर निकाली थी. जब किसी ने आवेदन जमा नहीं किया तो बाद में इसे 80 हजार रुपये किया गया. इस बार दारिसाई गांव निवासी किसान बाबूलाल सिंह ने आम बागान का टेंडर लिया है.



