जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में टाटा स्टील के एचएसएम जेडीसी टीम द्वारा एचएसएम मेन ऑफिस लॉन में पर्यावरण को संतुलित, संरक्षित और सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुबह 9:30 बजे पौधारोपण का विशेष कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम में कई पौधारोपण किए गए. पौधारोपण के साथ-साथ उनके विकास, देखभाल और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया और यह सुनिश्चित किया गया. पर्यावरण को बचाने की दिशा में हम सब के द्वारा इसी तरह के जरूरी कार्य किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में हॉट स्ट्रिप मिल के चीफ पीएसएस गणेश, जेडीसी के चेयरमैन राकेश कुमार, जेडीसी सेक्रेटरी चारू खुल्लर, हेड फिनिशिंग शिपिंग विजेंद्र चौधरी, हेड आरटीएस वीआर कृष्णा, हॉट स्ट्रिप मिल के कमेटी मेंबर अमित सिंह, मोहन सिंह, बलिराम सिंह चंद्रशेखर ठाकुर, निरंजन महापात्रा, सुरक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार, सूर्यकांत सिंह ,श्रीवत्स और अन्य कर्मचारी शामिल हुए.














