गालूडीह : गालूडीह-नरसिंहपुर रोड में गुरुवार को जोड़सा गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गैस सिलेंडर लदे टाटा मैजिक वाहन से टकरा कर जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान हलुदबनी गांव निवासी कुनु मार्डी के पुत्र शक्ति पद मार्डी (18) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि युवक गालूडीह से अपने गांव हलुदबनी लौट रहा था. इसी दौरान जोड़सा के पास दुर्घटना का शिकार हो गया. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक को गालूडीह स्थित निरामय हेल्थकेयर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सक स्वपन महतो ने बताया कि युवक बेहोश है. दुर्घटना में उसे काफी चोटें आयी हैं. उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, लेकिन उसके परिजन उसे नहीं ले गए हैं.














