जमशेदपुर : जमशेदपुर में पर्यावरण दिवस के मौक़े पर जमशेदपुर के कदमा स्थित सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्था का पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था द्वारा पहलगाम मे शहीद हुए लोगों के नाम पर पौधरोपण किया गया. पहले सभी को श्रद्धांजलि दी गई. उसके बाद पौधा लगाया गया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सविता महतो, मंच के संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह, महासचिव अनिल ठाकुर, कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, भाजपा नेता जटाशंकर पांडेय, विनोद राय मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष दीपू सिंह ने किया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के दौरान जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों के नाम और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम पर पौधारोपण किया गया. इस दौरान सभी शहीदों की तस्वीर पौधों के पास लगाई गई. पौधों के साथ-साथ इन शहीद लोगों को याद किया जाएगा. संस्थान ने अपने विभूतियों के नाम के भी पेड़ लगाए. पर्यावरण दिवस पर संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रीन सिटी का कंक्रीट सिटी में तब्दील हो रही है जिससे मिलकर लड़ने की जरूरत है और इसमें संस्थान ने जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है और बिल्कुल सबसे अलग और अनोखी है.



