• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 15, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand siramtoli fourlane flyover : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आधुनिकतम तकनीक से निर्मित सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर व एलिवेटेड पथ -सह -आरओबी परियोजना राज्य को किया समर्पित, एनवायरमेंट फ्रेंडली सामानों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री ने दिया विशेष जोर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य की जनता को एक बड़ी सौगात दी. उन्होंने आधुनिकतम तकनीक से निर्मित सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर व एलिवेटेड पथ -सह -आरओबी परियोजना का उद्घाटन कर इसे राज्य की जनता को समर्पित किया. मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर का नामकरण झारखंड के सपूत दिवंगत कार्तिक उरांव के नाम पर करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने वन भवन, डोरंडा, रांची में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने सिरमटोली सरना स्थल में पूजा -अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के व्यवस्थित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इस दिशा में कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी है, और कई योजनाओं का क्रियान्वयन जल्द होगा.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. इस फ्लाईओवर के चालू होने से राजधानी वासियों को काफी हद तक ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगा और परिवहन में समय के साथ ईंधन की बचत होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को आपका बड़ा सहयोग मिला है. ऐसे में हमारी सरकार राज्य की जनता के प्रति जिम्मेदारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ निभा रही है. एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते हम शहर से लेकर गांव तक हर व्यक्ति, वर्ग, समुदाय और तबके के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं, ताकि इस राज्य को पूरी मजबूती के साथ आगे ले जा सकें. इस कड़ी में जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. वहीं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जरिए नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसी ही कई और योजनाएं हैं, जिनसे लोगों को सशक्त बनाने का प्रयास निरंतर जारी है..(नीचे भी पढ़े)

दूसरे देशों और राज्यों की अच्छी व्यवस्था को अपनाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और राज्य से अपने राज्य की तुलना करना उचित नहीं है. हर देश की अपनी अलग-अलग व्यवस्थाएं, वातावरण, रहन-सहन और माहौल होते हैं, जिसे अपने प्रदेश में लागू करना उचित नहीं है. लेकिन, हम वहां की बेहतर व्यवस्था को अपने राज्य के वातावरण, जरूरतों और परिस्थितियों के अनुरूप अपना सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों-वीरांगनाओं की धरती है. हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया था. संविधान निर्माण समिति में भी हमारे राज्य के कई व्यक्तित्व शामिल थे. ऐसे में अपने इन वीर शहीदों, और शख्सियतों को सम्मान देने की परंपरा कभी नहीं रुकेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ लगातार हो रहा है. पर्यावरण पर हो रहा यह हमला मानव जीवन और जीव जंतुओं के लिए खतरा बनता जा रहा है. आज पर्यावरण पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है. .(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

अगर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे नहीं आएं तो हम सभी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने से कोई रोक नहीं सकता. ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति का सीधा संबंध हमारे जीवन से जुड़ा है. पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन और अन्य जीव जंतु सुरक्षित रहेंगे. ऐसे में वनों को बढ़ाने का प्रयास करना है. उन्होंने लोगों से कहा कि इसके लिए हम सभी सिर्फ एक-एक पेड़ भी लगाएं तो निश्चित तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा और यह पर्यावरण के लिए काफी निर्णायक साबित होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का नाम ही हरियाली का प्रतीक है. जल, जंगल और जमीन इस राज्य की पहचान है. इतना ही नहीं, किसी ना किसी माध्यम से हम सदियों से प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं. हमें ना सिर्फ प्रकृति के साथ जुड़ा रहना है, बल्कि इसे और समृद्ध करने के लिए पहल करना है. इस दिशा में हमारी सरकार ने प्रयोग किये हैं. अब सरकारी समारोहों में अतिथियों को पौधा प्रदान करने की परंपरा को शुरू किया है. इसका मकसद पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग और सतर्क करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विकास की नई ऊंचाइयों को छूना है. पर्यावरण का भी ख्याल रखना है. मानव जीवन और जीव जंतुओं को भी सुरक्षित करना है. ऐसे में पर्यावरण के साथ तालमेल स्थापित करना आज की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संतुलित विकास से ही संभव है. ऐसे में पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ना है..(नीचे भी पढ़े)

दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ आगे आना होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के स्तर पर कई नियम- कानून और नीतियां बनाई गई है, लेकिन इन नियमों और नीतियों से बेहतर है कि हम सभी दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करें. जब हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होगा ,तभी प्रकृति को सुरक्षित रख सकेंगे. मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हमें ऐसी चीजों से दोस्ती करना चाहिए, जिससे पर्यावरण को खतरा नहीं हो. उन्होंने कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है. एक छोटा सा प्लास्टिक का बैग आपकी जिंदगी को खतरे में डाल सकता है. इसी वजह से प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं. लेकिन, इसका कोई अंतिम परिणाम अभी तक सामने नहीं आ पाया है. .(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक आने के पूर्व भी हमारी जिंदगी चल रही थी. हम एनवायरमेंट फ्रेंडली सामानों का इस्तेमाल कर रहे थे और प्रकृति का बचाव भी हो रहा था. ऐसे में आज एक बार फिर हमें वैसी चीजों के इस्तेमाल के लिए आगे आना होगा, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचे. इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक अमित कुमार महतो, विधायक सुरेश बैठा, राज्य समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव सुनील कुमार, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, सचिव अबुबकर सिद्दीकि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार औऱ रांची रेल मंडल के डीआरएम सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत
खबर

July 15, 2026
Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video
खबर

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video

July 15, 2026
Xavier public school dorkasai : विश्व युवा कौशल दिवस पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में ओलंपियाड आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
खबर

Xavier public school dorkasai : विश्व युवा कौशल दिवस पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में ओलंपियाड आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

July 15, 2026
Next Post

jamshedpur swami sahjanand saraswati kalyan : कदमा में स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्था की पहल, शहीदों के साथ पूर्वजों के नाम पर पेड़ लगाकर मनाया गया पर्यावरण दिवस, एक मंच पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

jamshedpur dc action : जमशेदपुर के उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध छापेमार कार्रवाई जारी, दो वाहन जब्त

tata steel gopalpur new investment : ओडिशा के मुख्यमंत्री ने टाटा स्टील के गोपालपुर इंडस्ट्रियल पार्क में 5 प्रमुख परियोजनाओं की रखी आधारशिला, इन उद्योगों में कुल निवेश 20,500 करोड़ रुपये से अधिक होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video

Xavier public school dorkasai : विश्व युवा कौशल दिवस पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में ओलंपियाड आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Xavier public school govindpur : गोविंदपुर जेवियर पब्लिक स्कूल में मना विश्व युवा कौशल दिवस, गणित ओलंपियाड में मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार

Jamshedpur rural malaria – चाकुलिया में 15 दिनों के अंदर मिले 12 मलेरिया मरीज, सभी स्वस्थ्य होकर लौटे घर, एक इलाजरत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

West singhbhum cycle distribution : जगन्नाथपुर प्रखंड में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत बच्चों में साइकिलें वितरित, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी रहे शामिल, बच्चों को शिक्षा हासिल करने की दी हिदायत

Jamshedpur rural road blocked due to tuskers : चाकुलिया – मटिहाना मुख्य सड़क पर आ पहुंचा चार हाथियों का दल, सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए हुआ ठप, देखें video

Xavier public school dorkasai : विश्व युवा कौशल दिवस पर जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में ओलंपियाड आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Xavier public school govindpur : गोविंदपुर जेवियर पब्लिक स्कूल में मना विश्व युवा कौशल दिवस, गणित ओलंपियाड में मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार

Jamshedpur rural malaria – चाकुलिया में 15 दिनों के अंदर मिले 12 मलेरिया मरीज, सभी स्वस्थ्य होकर लौटे घर, एक इलाजरत

Jamshedpur rural – बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में असमाजिक तत्वों से लोग परेशान, नहीं थम रही अड्डाबाजी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News