जमशेदपुर: जमशेदपुर के गृह रक्षा वाहिनी के जवान संजय महाकुड़ की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गयी थी.संजय महाकुड़ डीवीसी जादूगोड़ा में पदस्थापित थे. इस घटना की जानकारी गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने जिला समादेष्टा पूर्वी सिंहभूम को दिया. इसके बाद मृतक जवान का शव जमशेदपुर होम गार्ड मुख्यालय लाया गया. इस दौरान गृह रक्षा वाहिनी के समादेस्टा समेत अधिकारियों ने श्रद्धाजंलि दी. इसके बाद एक शोकसभा का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

जिसमे मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद जवानों ने अंतिम सलामी दी. इस दौरान अंतिम संस्कार के लिए मृतक की पत्नी को दस हजार की राशि प्रदान की गयी. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया से उसके परिजनों को सहायता मिलनी चाहिए, उसे दिलाने का प्रयास किया जाएगा. मृतक की पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी भी है. इस अवसर पर जिला समादेष्टा हरिहर सिंह मुंडा, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सुशील मुर्मू समेत काफी संख्या में संघ व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे.




