गालूडीह: चाकुलिया प्रखंड के कालापथरा पंचायत स्थित उदाल गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक जंगली हाथी ने घर में घुसकर गांव निवासी शांति देवी खातुआ पर हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उनका परिवार गहरी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. जिससे उनके समक्ष जीवन यापन की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है. (नीचे भी पढ़े)
घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने वन विभाग के डीएफओ से वार्ता की और शांति देवी के परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐसे मामलों में त्वरित राहत और सहायता प्रदान की जाए,ताकि पीड़ित परिवार को संकट की घड़ी में सहारा मिल सके.




