जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां अपने ही घर में घुसने के लिए एक महिला अपनी बेटी के साथ पिछले 24 घंटे से घर के बाहर भूखे- प्यासे धरने पर बैठी है. जबकि उसका पति फरार है. महिला का नाम कोमल सिंह है. उसने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2010 में सोनारी मनबोध बस्ती बी ब्लॉक, क्वार्टर नंबर सी/ 842 निवासी बलदेव सिंह के साथ हुई थी. शादी के बाद जब वह यहां आयी तो उनके ससुराल में एक बाबा थे जो टाटा स्टील के कर्मी थे. वे अक्सर उसके पति के प्राइवेट पार्ट को टच करते थे इसका विरोध करने पर उसके पति मारपीट किया करते थे. इसी दौरान उन्हें एक बेटा हुआ. बाबा उसके बेटे के साथ भी अश्लील हरकत करने लगे. जब वह विरोध मुखर रूप से करने लगी तब उसका पति और ज्यादा आक्रामक हो गया और मारपीट के बाद मामला थाना पुलिस के बाद डाइवोर्स तक पहुंच गया. फिर उसके पति ने माफी मांग ली.(नीचे भी पढ़े)

इसी दौरान उन्हें बेटी हुई मगर बाबा अपनी हरकतों से बात नहीं आते थे. ओझा गुनी और तांत्रिक बनकर घर में आए दिन पूजा-पाठ के नाम पर जमे रहते थे. अंतत: बाबा के चक्कर में जाकर उसके पति ने उसका खाना पीना और बच्चों की पढ़ाई बंद कर दी. जिससे तंग आकर वह अपनी बेटी के साथ अपनी मायके छत्तीसगढ़ चली गई. धीरे-धीरे पति से बातचीत भी बंद हो गयी. अब जब वहां यहां पहुंची तो पति बेटे को लेकर घर पर ताला लगाकर कहीं चला गया है. फोन करने पर फोन नहीं उठाता. उसके बहनोई एवं भांजा ने कहा कि मामा ने घर में प्रवेश करने से मना किया है. पुलिस के पास जाने से इंसाफ नहीं मिल रहा है मैं जाऊं तो कहां जाऊं.




