जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर के विभिन्न स्थानों में पड़े कचरे के ढेर को और स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य सतबीर सिंह बग्गा के संयुक्त प्रयास से जेसीबी एवं हाइवा की मदद से हटाया गया. सामुदायिक विकास मैदान,मेन रोड एवं हाट बाज़ार से लगभग 5 हाइवा कचरें को हटाया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ . पारितोष ने कहा कि विगत दो वर्षों से गोविंदपुर में डेंगू पांव पसारता रहा है. इसे देखते हुए बरसात से पहले कई प्रमुख स्थानों से कचरे का निष्पादन किया गया है. (नीचे भी पढ़े)

गोविंदपुर हाट बाज़ार में लगभग दस पंचायतों के ग्रामीण सप्ताह में दो दिन आते हैं. इस स्थिति में बीमारियो से बचने के लिए साफ़ सफ़ाई अभियान चलाया गया. पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय कम्पनियों के द्वारा कुछ कार्य नहीं हो रहा है. इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश सिंह, बिजय कुमार, बालाजी भगत, शम्भू सिंह, छोटे लाल, विश्वजीत महतो, भीम यादव, जयदीप कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.




