जमशेदपुर : झारखंड की सामाजिक संस्था शिवम् शिल्प कला के द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं के बीच भारत सरकार द्वारा संचालित खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन सिलाई मशीन वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार के अवसर को तलाशने के लिए जागृत किया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने शिवम् शिल्प कला को सुचारू रूप से सिलाई प्रशिक्षण देने के लिए सराहना की. खादी ग्रामोद्योग रांची के सह निदेशक सुनील कुमार मिश्रा ने अन्य रोजगार संबंधित जानकारी दी. शिवम् शिल्प कला की अध्यक्ष मधु सिंह ने अपनी संस्था के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक सिलाई मशीन वितरण पर हर्ष व्यक्त किया और भारत सरकार और मनोज कुमार सिंह आदि सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने महिलाओं को रोजगार प्रदान करने की कड़ी में संस्था द्वारा इस पहल को महत्वपूर्ण बताया.




