जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से शनिवार को श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया. शनिवार को श्री हनुमान का विशेष दिन होने के कारण सैकड़ों भक्तों ने श्री हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ किया. इसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने महा आरती की, जिसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पीएन शंकरन, सचिव एन राममूर्ति, बी सुब्रमण्यम एवं एएस विश्वेश्वरन के अलावा समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. जैप के डीआइजी एस कार्तिक एवं सरायकेला के पूर्व डीसी रविशंकर शुक्ला भी समारोह में सपत्नीक उपस्थित रहे, जिन्हें अध्यक्ष श्री शंकरन ने सम्मानित किया.




