जमशेदपुर: 7 जून, शनिवार को पूर्वाह्न 9:00 बजे भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम प्रतिनिधिमंडल संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन के टेल्को स्थित घोड़ाबांधा आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. मौके पर पुष्पगुच्छ और भारत स्काउट एंड गाइड का प्रतीक चिन्ह स्कार्फ पहनाकर उनका अभिनंदन किया. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न विद्यालयों में मौजूदा स्काउट एंड गाइड की गतिविधियों से अवगत कराया. साथ ही जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विधिवत जानकारी प्रदान किया.(नीचे भी पढ़े)
जिला भारत स्काउट एंड गाइड संगठन हेतु मुख्य संरक्षक पद हेतु निवेदन किया जिसे मंत्री ने सहमति प्रदान की. मंत्री रामदास सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह को सुना और संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार, जिला आयुक्त सह राज्य प्रतिनिधि स्काउट श्याम शर्मा और कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौजूद थे.





