जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध साहित्यकारद्वय बालकृष्ण भट्ट एवं नागार्जुन जयंती समारोह का आयोजित किया गया. संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मूनका की अध्यक्षता में आयोजित उक्त समारोह में कार्यकारिणी सदस्य प्रसन्न वदन मेहता ने आगत साहित्यकारों का स्वागत किया. मौके पर संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ कार्यक्रम में सुरेश चन्द्र झा ने साहित्यकार बालकृष्ण भट्ट तथा ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने कवि नागार्जुन का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अगले सत्र में ‘काव्य कलश’ के अन्तर्गत उपस्थित शहर के 42 नामचीन कवियों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. काव्यपाठ करने वालों में यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, राजेन्द्र राज, बलविंदर सिंह, माधवी उपाध्याय, वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, डॉ उदय हयात, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, विमल किशोर विमल, वसंत जमशेदपुरी, हरभजन सिंह रहबर, मनीष कुमार पाठक, विद्या शंकर विद्यार्थी, निशांत सिंह, हरिहर राय चौहान, प्रदीप कुमार मिश्र, अनिता निधि, मंजू कुमारी, क्षमाश्री दुबे, रीना गुप्ता, जीतेश कुमार तिवारी, सुनील सैलानी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, हृदयांश मिश्रा, दिव्यांशी मिश्रा, मनीष सिंह वंदन, डॉ अरुण कुमार शर्मा, देवी प्रसाद, अंचिन्त्य शर्मा, संजय पाठक सनेही आदि प्रमुख रहे, जबकि साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा, माधुरी मिश्र, सुजय कुमार, प्रशांत कुमार, चंदन पाठक आदि भी समारोह में उपस्थित रहे




