रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुण्डा के 125वीं पुण्यतिथि को ऊलगुलान दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न स्थानों, चक्रधरपुर प्रखण्ड कार्यालय के समीप, डोमगोड़ा, एवं नकटी में स्थापित उनके प्रतिमा पर ‘बिरसा मुण्डा अमर रहेनारा लगाते हुए मालायार्पण किया गया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा यह दिन सिर्फ उनकी वीरता और बलिदान को स्मरण करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके विचारों और संघर्ष को समझने का भी है. जनजातीय गौरव, आदिवासी समाज के आत्मसम्मान और जल–जंगल–जमीन जैसे प्राकृतिक अधिकारों के लिए उनके नेतृत्व में हुए आंदोलन आज भी प्रासंगिक हैं और इस बात को समझने और उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन भी है. इस मौके पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, झामुमो प्रखण्ड सचिव ताराकांत सिजूई, नकटी पंचायत के मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि मिथून गागराई, बन्दगांव झामुमो प्रखण्ड सचिव सुनील लागुरी, झामुमो नेता प्रदीप महतो, टिंकु (सुब्रत) प्रधान, दिनेश, लखिन्द्र तॉती आदि मौजूद रहे.











