सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना पुलिस ने तीन अलग- अलग मामलों में दो नामजद और एक अज्ञात अपराधी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि कांड संख्या 65/24 के आरोपी शशि सिंह उर्फ़ शशिकांत पर बीते 11 जून 24 को जमशेदपुर के बारीडीह निवासी अनिवेष विक्रम ने मारपीट कर पैसा, मोबाईल, चैन, आधार कार्ड, पैन कार्ड पर्स आदि लूटने का आरोप लगाया था. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. वहीं कांड संख्या 99/24 के वादी भालोटिया रोड निवासी उज्वल मिश्रा द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2024 को लिखित आवेदन देकर अज्ञात द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर दुकान से नगद बीस हजार, एटीम कार्ड, लैपटॉप एवं दो मोबाइल लूटने की जानकारी दी थी. (नीचे भी पढ़ें)

कांड के अनुसंधान के क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो आज़ादनगर निवासी सेराज उर्फ़ बिट्टू की संलिप्तता सामने आई जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि कांड संख्या 56/25 के वादी कोदरमा के चंदवारा निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने दहेज के लिए अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए गम्हरिया निवासी नरेश शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.











