जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा प्रखंड के अन्तर्गत गोपालपुर ग्राम के एक अत्यंत साधारण ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाली तथा जैक बोर्ड इंटर साइंस में पूर्वी सिंहभूम जिला में टॉपर आतुषी मिश्रा को परशुराम शक्ति सेना द्वारा ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर परशुराम शक्ति सेना द्वारा उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया. गरीब परिवार में जन्म लेकर अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त किया है. इसमें माता पिता का भी योगदान है. उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उपस्थित ब्राह्मण समाज के बुजुर्गों एवं माताओं ने आतुषी मिश्रा को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे,सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक मनबोध मिश्रा, पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सन्नी शर्मा एवं काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग,माता, बहने उपस्थित थे.












