जमशेदपुर: झारखण्ड राज्य में नये एम्स अस्पतालों की स्थापना को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा इरफान अंसारी के द्वारा इस मुद्दे को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा से नई दिल्ली मुलाकात करने के बीच सिंहभूम चैम्बर ने जमशेदपुर की भौगोलिक, आर्थिक एवं नगरीय व्यवस्था के दृष्टिकोण से नये एम्स की स्थापना जमशेदपुर में कराने का आग्रह करते हुये पत्र के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा इरफान अंसारी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा का ध्यानाकृष्ट कराया है. साथ इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही स्थानीय विधायक सरयू राय, पूर्णिमा दास साहू एवं मंगल कालिन्दी को भी प्रेषित किया गया है. यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से ऐसी सूचना मिली कि झारखण्ड राज्य में एम्स अस्पतालों की संख्या बढ़ाने को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा इरफान अंसारी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार से मुलाकात की. सिंहभूम चैम्बर इसे स्वागतयोग्य कदम मानता है और इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि जमशेदुपर एक मिनी भारत है और यहां सभी जाति, धर्म के लोग रहते हैं. लेकिन यहां के लोगों को अबतक अच्छे मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की उपलब्धता नहीं हो पाई है. वर्तमान परिपेक्ष्य में जिस तरह से लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं उस परिपेक्ष्य में जमशेदपुर या इसके आसपास उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु अच्छे और मल्टी सुपरस्पेशिलिटी अस्पतालों की नितांत आवश्यकता महससू की जा रही है. इसके अनुपलब्धता के कारण यहां के लोगों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिये देश के दूसरे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)
विभिन्न तरह की जटिल बीमारियों के ईलाज हेतु सुपर एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की उपलब्धता नहीं होने के कारण यहां के लोगों को जमशेदपुर के बाहर दूसरे शहरों मसलन बंगलोर, वेल्लोर, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों मेें जाना पड़ता है. जिससे लोगों को आवागमन में खर्च भी बढ़ जाता है और झारखण्ड के श्रम के पैसे से दूसरे राज्य विकसित हो रहे हैं. अभी देवघर एवं पटना में एम्स की स्थापना हो चुकी है लेकिन जमशेदपुर जैसे शहर में अब तक इसकी स्थापना नहीं हुई है. इसलिये अगर केन्द्र सरकार के द्वारा झारखण्ड में नये एम्स की स्थापना का प्रस्ताव आता है तो वह जमशेदपुर की आबादी और यहां की भौगोलिक, आर्थिक एवं नगरीय व्यवस्था के दृष्टिकोण से एक एम्स की स्थापना जमशेदपुर में भी होनी चाहिए. इसे लेकर मंत्री से आग्रह किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने भी माननीय मंत्री से आग्रह किया है कि अगर झारखण्ड में नये एम्स खोलने का प्रस्ताव पास होता है तो इसकी स्थापना जमशेदपुर में अवश्य होनी चाहिए.











