जमशेदपुर: जन सुविधा मंच जमशेदपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रीतम पार्क मैदान भुईयांडीह में अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में सभी क्षेत्रों से युवा साथियों और सहयोगी उपस्थित हुए. बैठक में शहर की कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई, उसके निराकरण के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई. बैठक में शहर में विकराल रूप से फैल रहे, नशे के जाल को ध्वस्त करने में विफल जिला प्रशासन और सभी थाना प्रभारियों के क्रियाकलापों पर विस्तृत चर्चा की गयी. आज युवा परेशान है, शहर में छिनतई गैंग सक्रिय है ,माता बहनें घर से निकलने के पहले अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. और शहर के थानेदार सिर्फ वसूली और उगाही में व्यस्त है. (नीचे भी पढ़े)

इन्हीं सभी ज्वलंत मुद्दों, साकची थानेदार की कारगुजरियों पर चर्चा के उपरांत एक स्वर से निर्णय लिया गया साकची थाना से आंदोलन की शुरुआत होगी. सभी ने एक स्वर में 12 जून सुबह 10:00 बजे साकची थाना के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. इस आंदोलन का मूल उद्देश्य शहर के सभी थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कार्यों को अविलंब बंद करने ,थाना को दलालों का अड्डा ना बनाये सहित विभिन्न मुद्दों पर जिला के वरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कार्रवाई करने की मांग की जाएगी. आंदोलन में शहर के तमाम युवाओं सहित सभी प्रबुद्ध जनों की भागीदारी सुनिश्चित हो, ऐसा प्रयास सामाजिक संस्था जन सुविधा मंच के द्वारा किया जाएगा.नशा मुक्त जमशेदपुर नशा मुक्त युवा का संकल्प सभी साथियों ने एक स्वर में लिया. बैठक में शशांक शेखर, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, राकेश चौबे, विकास सिंह, मुकेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, कौस्तव राय, मनी मोहंती,सुशील पांडे, द्विपाल बिस्वास, कंचन दत्ता, शांतम सिंह, मिथिलेश शाह,मानेश्वर गौड़,राहुल कुमार,रितेश झा, रवि, सौरभ कुमार शांतम सिंह एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद थे.











