जमशेदपुर: मानिकपुरी पनिका समाज जमशेदपुर के द्वारा न्यू केबल टाउन स्थित सामुदायिक विकास भवन में ज्येष्ठ पूर्णिमा चौका आरती का आयोजन किया गया.मानिकपुरी पनिका समाज जमशेदपुर शाखा के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ पूर्णिमा चौका आरती का आयोजन सदगुरु कबीर प्रगट उत्सव के रूप में 10 जून को न्यू केबल टाउन स्थित सामुदायिक विकास भवन जमशेदपुर में मनाया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के महंत साहेब कार्तिक दास के द्वारा कबीर प्रगट दिवस के बारे में विस्तार रूप से वर्णन किया गया एवं समाज के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग रहा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मानिकपुरी पनिका समाज जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष तुलसी दास , हीरा दास , सुख दास , मोहन दास, प्रकाश दास, मनोरंजन दास, रमेश दास,प्रीतम दास, सुरेश दास, नरेश दास, पारस दास, पुरुषोत्तम दास, उपेन दास एवं समाज के समस्त महिला पदाधिकारी और महिला सदस्यों का पूरा सहयोग रहा.











