चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में बुधवार को धूमधाम से श्री जगन्नाथ महाप्रभु की स्नान यात्रा निकाली गयी. आश्रम परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर से कीर्तन मंडलियों के साथ महिला और पुरुष श्रद्धालु नूतन बांध पहुंचे. पूजा अर्चना के बाद बांध के पानी को कलश में भरा गया. यहां से कलश यात्रा निकाली गयी. यह कलश यात्रा मंदिर पहुंची. इसके बाद कलश के जल से महाप्रभु जगन्नाथ को स्नान कराया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. अवसर पर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी, तुषार कांति दास, सूषेन दास, गुणाधर नायेक, कमला देवी, चंचला देवी, मालती देवी, लीला देवी, अलका देवी समेत अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे.




